प्रतिवेदन : अंतर-कक्षा प्रतियोगिता, कक्षा - छठी एवं सातवीं
.jpeg)
महावीर मंडपम में 28 जनवरी, 2026 को कक्षा 6 एवं 7 के विद्यार्थियों हेतु हिंदी-संस्कृत विभाग द्वारा पक्ष-विपक्ष प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, प्रभावी अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास तथा समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता का विकास करना था। विद्यार्थियों ने शिक्षा, तकनीक, पर्यावरण एवं डिजिटल भारत जैसे विषयों पर सशक्त एवं संतुलित तर्क प्रस्तुत किए।