भाषा वेदिका : हिंदी–संस्कृत ग्रीष्मकालीन गृहकार्य प्रदर्शनी
भाषा से संस्कृति, साहित्य से संस्कार, सृजन से व्यक्तित्व

महावीर सीनियर मॉडल स्कूल के हिंदी–संस्कृत विभाग द्वारा 18 जुलाई, 2026 को आयोजित "भाषा वेदिका" ग्रीष्मकालीन गृहकार्य प्रदर्शनी विद्यार्थियों की रचनात्मकता, भाषाई दक्षता एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रेरक मंच है। प्राथमिक-स्तर के विद्यार्थियों ने संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, मुहावरे, विज्ञापन एवं भाषा-ज्ञान पर आधारित आकर्षक परियोजनाएँ तैयार कर अपनी कल्पनाशीलता का परिचय दिया। माध्यमिक-स्तर पर प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, गंगा की स्वच्छता, हाइड्रोपोनिक्स, स्वस्थ जीवन-शैली तथा किसानों के महत्व जैसे विषयों पर सृजनात्मक कार्य प्रस्तुत किए। उच्च-माध्यमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने भाषा, साहित्य, राष्ट्रीय प्रतीकों एवं सामाजिक सरोकारों पर आधारित लेख, कविताएँ और अन्य रचनात्मक परियोजनाओं के माध्यम से अपनी साहित्यिक संवेदनशीलता और राष्ट्र-प्रेम को अभिव्यक्त किया। संस्कृत भाषा में माध्यमिक एवं उच्च - माध्यमिक स्तर के छात्रों द्वारा धातु-रूप, शब्द-रूप, वैदिक ज्ञान, सूर्य-घड़ी तथा भारतीय महापुरुषों पर आधारित प्रस्तुतियों ने भारतीय ज्ञान-परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रस्तुत किया। "भाषा वेदिका" विद्यार्थियों की प्रतिभा, सृजनशीलता और संस्कारों का सशक्त उत्सव सिद्ध हुआ।
