अंतरविद्यालय हिंदी तर्क-वितर्क प्रतियोगिता में महावीर सीनियर मॉडल स्कूल की उल्लेखनीय उपलब्धि

महावीर सीनियर मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली वक्तृत्व-कला, तार्किक चिंतन एवं आत्मविश्वासपूर्ण अभिव्यक्ति का उत्कृष्ट परिचय देते हुए अंतरविद्यालय हिंदी तर्क-वितर्क प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। 23 जुलाई, 2026 को क्वीन मेरी स्कूल, नॉर्थएंड, मॉडल टाउन में आयोजित प्रतियोगिता का विषय था - “क्या कृत्रिम बुद्धिमत्ता साइबर अपराध को बढ़ावा दे रही है?” विद्यालय का प्रतिनिधित्व कक्षा XI की छात्राओं दिव्यांशी शर्मा एवं नित्या जैन ने किया। दोनों प्रतिभागियों ने विषय पर गहन अध्ययन एवं प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में नित्या जैन ने विषय के विपक्ष में तथ्यपरक एवं संतुलित तर्क प्रस्तुत करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता नहीं, बल्कि उसका अनैतिक एवं दुरुपयोग ही साइबर अपराधों का प्रमुख कारण है।
यह उपलब्धि विद्यालय की सम्माननीय प्रबंधन समिति के दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रधानाचार्या श्रीमती रुचिका सुखीजा महोदया के प्रेरणादायी मार्गदर्शन का प्रतिफल है। विद्यालय विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, प्रभावी संप्रेषण एवं नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए निरंतर अवसर प्रदान करता है। महावीर सीनियर मॉडल स्कूल परिवार इस उपलब्धि पर दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।