प्रेमचंद सप्ताह : शब्दों से संस्कार तक की प्रेरक साहित्यिक यात्रा ने विद्यार्थियों में जगाई संवेदना, सृजनशीलता और जीवन-मूल्यों की नई चेतना
.jpeg)
महावीर सीनियर मॉडल स्कूल के हिंदी-संस्कृत विभाग द्वारा 17 से 24 जुलाई, 2026 तक मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘प्रेमचंद सप्ताह : शब्दों से संस्कार तक की प्रेरक साहित्यिक यात्रा’ का सफल आयोजन किया गया।
सप्ताहभर विद्यार्थियों ने कहानी-लेखन, पात्र-चित्रांकन, नारा-लेखन, अवधारणा मानचित्र निर्माण, ‘कहानी का नया अंत’, ‘प्रेमचंद जी से प्रेरणा’ तथा ‘चौपाल की कथा’ जैसी विविध साहित्यिक एवं सृजनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों में रचनात्मकता, भाषा-कौशल, आलोचनात्मक चिंतन तथा मानवीय एवं नैतिक मूल्यों का विकास किया।
प्रेमचंद के साहित्य में निहित सत्य, करुणा, समानता, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनाओं से परिचित होकर विद्यार्थियों ने यह अनुभव किया कि श्रेष्ठ साहित्य केवल पढ़ने की वस्तु नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला प्रेरणास्रोत भी है। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में हिंदी साहित्य के प्रति गहरी रुचि, सामाजिक चेतना तथा सृजनात्मक अभिव्यक्ति को नई ऊर्जा प्रदान की।
विद्यालय की आदरणीया प्रधानाचार्या श्रीमती रुचिका सुखीजा महोदया ने विद्यार्थियों को साहित्य से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संवेदनशील, जागरूक एवं उत्तरदायी व्यक्तित्व के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।